फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya-pradesh/jabalpur-flyover-accident-youth-death-police-investigation

MP: जबलपुर में फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गिरा युवक, स्कूटी के परखच्चे उड़े; हादसा या साजिश; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 08:18 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

जबलपुर में फ्लाईओवर से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्कूटी के बाउंड्री से टकराने के बाद युवक करीब 40 फीट नीचे साइड रोड पर जा गिरा। पुलिस हादसे के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
madhya-pradesh/jabalpur-flyover-accident-youth-death-police-investigation
मृतक युवक प्रमोद दास। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में स्थित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की स्कूटी फ्लाईओवर की बाउंड्री से जा टकराई, जिसके बाद वह उछलकर बाउंड्री पार करते हुए करीब 40 फीट नीचे साइड रोड पर जा गिरा। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई है।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद दास (35), निवासी मदन महल, करौंदा बाईपास स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। युवक रात करीब एक बजे दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। फ्लाईओवर पर चेरीताल के समीप पहुंचने पर उसकी स्कूटी बाउंड्री से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन

फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे गिरा था युवक
फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे गिरने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे दो बार फोन किया। पहली बार फोन नहीं उठा। दूसरी बार फोन करने पर किसी व्यक्ति ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्योहार से पहले महंगाई की मार: 18 दिन में 18 रुपये महंगी हुई चीनी, जानें क्या हैं बढ़ते दामों के मुख्य कारण

मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फ्लाईओवर से गिरने के कारण मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। कुछ महीने पहले लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed