{"_id":"68dbbd002526fda99a0caccc","slug":"four-accused-in-khitaula-bank-robbery-arrested-from-bihar-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3465053-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती का मास्टर माइंड बिहार से गिरफ्तार, 3.4 किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती का मास्टर माइंड बिहार से गिरफ्तार, 3.4 किलो सोना बरामद
Tue, 30 Sep 2025 05:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:54 PM IST
सार
इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात करने वाले मास्टर माइंड और उसके साथी सहित चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
बैंक डकैती के आरोपी बिहार से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात करने वाले मास्टर माइंड और उसके साथी सहित चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Honour Killing: हत्या के लिए क्यों चुना माता की आरती का वक्त? जानें पिता की साजिश की दिल दहला देने वाली कहानी
विज्ञापन
इसके बाद निर्धारित योजना के तहत गैंग के पांच सदस्य जबलपुर आए और रईस सिंह लोधी के कहने सोनू वर्मन नामक युवक ने उन्हें इंद्राना में किराये पर मकान दिलाया और उन्हें क्षेत्र के रास्ते बताते हुए रेकी करवाई। वारदात को अंजाम देने के लिए हेमराज के नाम पर नई मोटर साइकिल फाइनेंस कराई गई थी। बैंक डकैती के बाद रईस तथा हेमराज ने उन्हें सुरक्षित दमोह तक पहुंचाया, जहां रईस के साथी विकास चक्रवर्ती ने उनके खाने तथा कोलकाता एक्सप्रेस से जाने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड राजेश दास उर्फ आकाश दास (38) तथा उसके सहयोगी इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास निवासी गया, बिहार को एसटीएफ बिहार के सहयोग से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तीन किलो सोना बरामद किया। पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल जहांगीर आलम अंसारी, गोलू उर्फ रविकांत पासवान तथा उसके सहयोगी उमेश पासवान के साथ ही सोना खरीदने वाले हरिओम ज्वेलर्स के संचालक हरिप्रसाद सोनी को बिहार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 400 ग्राम सोना तथा सोना बेचकर खरीदी गई दो लाख रुपये की मोटर साइकिल और जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए गोलू उर्फ रविकांत को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी तक तीन किलो 400 ग्राम सोना ही बरामद कर पाई है।
