फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Former bishop's son arrested by EOW and sent to jail

Jabalpur: EOW ने पूर्व बिशप के बेटे पीयूष को गिरफ्तार कर जेल भेजा, बैंक खातों में मिले थे साढ़े 6 करोड़ रुपये

Thu, 13 Oct 2022 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

 ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप के बेटे पीयूष पॉल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने अरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Former bishop's son arrested by EOW and sent to jail
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व बिशप पीसी सिंह व उनके परिजनों के नाम के 24 बैंक खाते में साढ़े 6 करोड़ रुपये जमा थे। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप के बेटे पीयूष पॉल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने अरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार पूर्व बिशप और उनके परिजनों के 24 निजी खातों में साढे़ 6 करोड़ रुपये जमा होना पाया गया है। उसके नियंत्रण की शैक्षणिक तथा अन्य धार्मिक संस्थाओं से 6 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ट्रांसफर करना पाया गया है। क्राइस्ट चर्च स्कूल की राशि से खरीदी गई साठ लाख की डिस्कवरी और तीस लाख की फोर्ड एंडेवर कार भी पूर्व बिशप खुद उपयोग करते थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे तथा पत्नी को संस्था में नियुक्त कर रखा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान बिशप देश के बाहर थे। ईओडब्ल्यू ने बिशप को नागपुर एयरपोर्ट से 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए बिशप को चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उन्होंने 10 एफडी सहित 174 बैंक खातों की जानकारी दी थी। इसके अलावा उन्होंने मिशन कम्पाउण्ड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए उन्होंने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली। उनके खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 99 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने पूर्व में पीसी सिंह के खास गुर्गे सुरेश जैकब को गिरफ्तार किया है। सुरेश जैकब पर आरोप है कि उसने पी सी सिंह के साथ मिलकर ईसाई मिशनरियों की जमीनों के घोटाले किए हैं। पूर्व बिशप के अवैध काम में सुरेश जैकब उसका सहयोगी था। ईओडब्ल्यू ने अब बिशप के बेटे को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed