फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Former Bishop PC Singh sent to jail

Jabalpur: पूर्व बिशप पीसी सिंह को भेजा जेल, EOW ने धोखाधड़ी-जालसाजी के मामले में मंगलोर से किया था गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 09:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 09:59 PM IST
सार

पूर्व बिशप पी.सी. सिंह को EOW ने 2.45 करोड़ रुपये गबन के मामले में मेंगलुरु से गिरफ्तार किया। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों से स्कूल की मुआवजा राशि हड़प ली। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। मामला जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Former Bishop PC Singh sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जबलपुर डायोसिस के पूर्व बिशप पी.सी. सिंह को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने ₹2.45 करोड़ के गबन मामले में कर्नाटक के मेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने से पहले ही ईओडब्ल्यू ने आवश्यक पूछताछ और दस्तावेज जब्ती के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नक्सलियों ने दुगलई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लगाए बैनर-पोस्टर
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटनी स्थित बास्ले स्कूल की 0.22 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण रेलवे विभाग ने किया था। इसके बदले में रेलवे ने ₹2,45,30,830 का मुआवजा प्रदान किया। जांच में सामने आया कि पूर्व बिशप पी.सी. सिंह और एनडीटीए के चेयरमैन पाल दुपारे ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह रकम हड़प ली। दोनों ने स्कूल प्राचार्य के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मुआवजा राशि को एनडीटीए के अधिकृत खाते में जमा कराने की बजाय अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस राशि का उपयोग निजी कार्यों के लिए किया गया, और इसके लिए एनडीटीए से कोई अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंधुआ मजदूर जैसे करवा रहे डॉक्टरों से कार्य, हाईकोर्ट ने कहा लौटाएं शैक्षणिक दस्तावेज

जांच पूरी होने के बाद ईओडब्ल्यू ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बिशप पी.सी. सिंह को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल आरोपी जेल में है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed