फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Fire broke out in the moving bus of school children going for picnic

Jabalpur: पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की चलती बस में लगी आग, सेना की तीन दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू

Sun, 10 Dec 2023 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

Jabalpur: पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की चलती बस में अचानक आग गयी। आर्मी के जवानों ने तत्काल स्कूली बच्चों को नीचे उतारा। जिसके बाद सेना के दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। हालांकि उससे पहले बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थी। वहीं सेना के जवानों की सतर्कता के चलते घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Fire broke out in the moving bus of school children going for picnic
पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटन तहसील स्थित बिनैकी हाई स्कूल के 37 बच्चों सहित स्कूल का स्टाफ पिकनिक मनाने के लिए डुमना नेचर पार्क बस में सवार होकर जा रहा था। सीएमएस चढ़ाई चढ़ते समय बस क्रमांक एमपी 20 डीए 0794 में अचानक आग लग गयी। जिसके बस में सवार स्कूली बच्चों तथा स्टाफ में भय का माहौल पैदा हो गया। बस में लगी आग विकराल रूप लेती, उससे पहले सेना के जवानों ने स्कूली बच्चों व स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


सेना के जवानों ने लिया एक्शन
बता दें कि आग की सूचना पर सेना की तीन दमकल वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त किया। आग पर काबू प्राप्त किया जाता इससे पहले बस पूरी तरह जल गयी थी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल में उपस्थित सेना के जवान तत्काल एक्शन नहीं लेते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वहीं, स्कूल की शिक्षिका शोभा समैया ने बताया कि स्कूल प्रबंधन पतिवष पिकनिक का आयोजन करता है। इस तरह का हादसा पहली बार हुआ। उन्होंने सेना के जवानों के सहयोग की सराहना करते हुए शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed