{"_id":"640de30d8eb8da4fa4048435","slug":"father-was-going-to-come-to-pick-her-up-the-hostel-in-two-hours-he-didn-t-come-girl-commits-suicide-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: पिता दो घंटे में लेने हॉस्टल आने वाले थे, नहीं आए तो कक्षा-7 की छात्रा ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: पिता दो घंटे में लेने हॉस्टल आने वाले थे, नहीं आए तो कक्षा-7 की छात्रा ने लगा ली फांसी
Sun, 12 Mar 2023 08:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:04 PM IST
सार
मंडला जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा-7 की एक छात्रा ने फांसी लगा ली क्योंकि उसके पिता ने कहा था कि दो घंटे में लेने आ रहे हैं और आए नहीं।
विज्ञापन
girl child hang suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले के मोहगांव थानान्तर्गत कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा से पिता ने फोन पर दो घंटे में लेने आने की बात कहीं थी। पिता नहीं पहुंचे तो छात्रा आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
मोहगांव थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोडासिल्ली ग्राम निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा-7 की छात्रा थी। कन्या शिक्षा परिसर खर्राछापर में रहती थी। बच्ची की मां का देहांत लगभग सात साल पहले हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। दूसरी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ पिता अलग रहता था।
विज्ञापन
किशोरी छात्रावास में कम तथा दादा-दादी के पास अधिक रहती थी। पिछले माह किशोरी सिर्फ दस दिन ही हॉस्टल में रुकी थी। बच्ची पहला पेपर देने के बाद घर चली गयी थी। एक दिन पहले ही लौटी थी। लौटने पर छात्रा ने वार्डन से फिर से घर जाने की बात कही। वार्डन ने फोन पर परिजनों से संपर्क किया था तो बच्ची की चाचा से बात हुई थी। शनिवार सुबह किशोरी के पास उसके पिता का फोन आया था। पिता ने बच्ची से कहा था कि वह दो घंटे में उसे लेने आ रहा है। पिता शाम लगभग चार बजे तक नहीं आए तो कि किशोरी ने अपने कमरे की खिडकी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में किशोरी अकेली थी। साथ में रहने वाली छात्राएं नीचे खेल रही थी। छात्राएं जब लौटी तो दरवाजा बंद होने की जानकारी वार्डन को दी। वार्डन ने खिड़की से देखा तो किशोरी फंदे में झूल रही थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विधायक का आरोप- पीएम के लिए रिश्वत मांगी गई
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ अशोक मसकोले पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के लिए पीड़ित परिवार से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित परिवार ने जब रिश्वत दी जब पोस्टमॉर्टम हो सका। यह बात उन्होने सोशल मीडिया में भी शेयर की है।
