फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   EOW raids the house of Assistant Engineer of Jabalpur Municipal Corporation, investigation continues

Jabalpur: करोड़पति निकला नगर निगम का सहायक यंत्री, आय से 206 गुना अधिक मिली संपत्ति

Wed, 03 Aug 2022 06:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

जबलपुर नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला की संपत्ति उनकी आय से 206 गुना अधिक पाई गई है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में ही सहायक यंत्री के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था।   

विज्ञापन
EOW raids the house of Assistant Engineer of Jabalpur Municipal Corporation, investigation continues
नगर निगम के सहायक यंत्री के घर पर EOW का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जबलपुर नगर निगम के सहायक यंत्री के यहां छापेमार कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू को सहायक यंत्री के यहां आय से 206 गुना अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला की संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा निकली है। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू जबलपुर के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने इस छापे की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि जबलपुर नगर निगम में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ आदित्य शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच करवाने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार की सुबह रतन नगर स्थित मकान में दबिश दी। दबिश में टीम को रतन नगर स्थित 3900 वर्गफुट स्थित आलीशान मकान, रतन नगर स्थित 1500 वर्गफुट पैतृक मकान का नवीन आलीशान निर्माण, तीन चौपहिया वाहन, बुलेट व स्कूटी सहित बैंक में छह लाख 40 हजार रुपये होने के दस्तावेज मिले हैं। 
विज्ञापन


18 लाख रुपये के जेवरात
 ईओडब्ल्यू को शुक्ला के घर पर 15 लाख रुपये के सोने तथा तीन लाख रुपये के चांदी के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया में एक लॉकर मिला है, जिसे खोला नहीं गया है। मकान का मूल्यांकन पीडल्यूडी से करवाया गया है। इसका प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सहायक यंत्री के पास आय से 206 गुना संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने सहायक यंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed