{"_id":"6360a44782605f69d24b5d43","slug":"earthquake-in-mp-earthquake-of-4-3-magnitude-in-six-districts-of-the-state-including-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in MP: जबलपुर समेत प्रदेश के छह जिलों में 4.3 तीव्रता का भूकंप, डिंडौरी से 10 किमी दूर था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in MP: जबलपुर समेत प्रदेश के छह जिलों में 4.3 तीव्रता का भूकंप, डिंडौरी से 10 किमी दूर था केंद्र
Tue, 01 Nov 2022 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:34 PM IST
सार
Earthquake in Jabalpur Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के छह शहरों में मंगलवार सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। केंद्र डिंडौरी से 10 किमी दूर मिला है।
विज्ञापन
जबलपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के हल्के झटके
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत छह जिलों में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। करीब 50 सेकंड तक लोगों ने जमीन में कंपन महसूस की, डरकर लोग घरों से बाहर निकल। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई हैं। केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर रहा। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई पर मिला है।
सुबह करीह 8 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। प्रदेश के छह जिलों डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर बालाघाट और उमरिया जिले में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। जबलपुर के पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगहों पर कंपन महसूस की गई। हालांकि भूकंप से किसी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गृह विभाग के ACS राजेश राजौरा ने कहा कि आज सुबह 8:43 बजे आए भूकम्प (रिचटर स्केल पर ४.३) के कारण जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में कोई जनहानि या किसी संपति हानि की सूचना स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को ज़िला कंट्रोल रूम्स से अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।