फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   District Bar Association elections cancelled due to uproar and protest

Jabalpur News: हंगामे और विरोध के कारण जिला अधिवक्ता संघ चुनाव निरस्त, चुनाव अधिकारी अपने पद से हटे

Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
सार

जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अव्यवस्था, बैलेट पेपर में गड़बड़ी और मतदान में देरी को लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विरोध के बाद चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने मतदान निरस्त कर स्वयं को दायित्वों से मुक्त कर लिया। मामले की सूचना राज्य अधिवक्ता परिषद को भेज दी गई। 

विज्ञापन
District Bar Association elections cancelled due to uproar and protest
हंगामे व विरोध के कारण जिला अधिवक्ता संघ चुनाव निरस्त

विस्तार

जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्याशी व अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा व विरोध किया। इसके कारण चुनाव अधिकारी ने चुनाव निरस्त करते हुए स्वयं को सभी दायित्व से मुक्त कर लिया। उन्होंने इस संबंध में राज्य अधिवक्ता परिषद को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव के मतदान के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब अधिवक्ता मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके कारण अधिवक्ता मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


प्रत्याशी व अधिवक्ताओं के विरोध के कारण चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जीएस ठाकुर ने मतदान प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। उन्होंने इस संबंध में लिखित सूचना जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान के कारण निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है। इसके कारण मतदान प्रक्रिया को निरस्त करते हुए इस संबंध में राज्य अधिवक्ता परिषद को सूचित किया जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने स्वयं को सभी दायित्व से मुक्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कानपुर से चरस लाकर इंदौर में की जा रही थी सप्लाई, एसटीएफ ने दो आरोपियों को पकड़ा

निवृत्तमान अध्यक्ष तथा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने बताया कि अव्यवस्थाओं के कारण मतदान प्रक्रिया में दिक्कत हो रही थी। इसके कारण सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते, इससे निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं था। हमने महाधिवक्ता को पत्र लिखते हुए चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है।


निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला बार चुनाव का मतदान सोमवार प्रातः साढ़े दस बजे प्रारंभ हो गया, करीब दो घंटे तक हुए 25 फीसदी मतदान के बाद ही बैलेट पेपर पर गड़बड़ी और पहले से सील लगे होने का आरोप मतदाताओं ने लगाया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रत्याशी व उनके समर्थक मौके पर पहुंचे और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया।

92 प्रत्याशी थे मैदान में
जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के निर्वाचन सत्र 2026-28 के 92 प्रत्याशी मैदान में थे। जो कि विगत दो माह से सक्रियता के साथ अपना प्रचार-प्रसार कर रहे थे। सोशल मीडिया से लेकर पंपलेट और कार्ड के जरिए वोट फॉर सपोर्ट का नारा लगाते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे, लेकिन अनियमितताओं के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।

हंगामे व विरोध के कारण जिला अधिवक्ता संघ चुनाव निरस्त

हंगामे व विरोध के कारण जिला अधिवक्ता संघ चुनाव निरस्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed