{"_id":"6a5e2dee5dfb0f5ebc073e10","slug":"charas-was-being-supplied-in-indore-after-being-brought-from-kanpur-uttar-pradesh-the-stf-arrested-two-accused-indore-news-c-1-1-noi1551-4522934-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कानपुर से चरस लाकर इंदौर में की जा रही थी सप्लाई, एसटीएफ ने दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कानपुर से चरस लाकर इंदौर में की जा रही थी सप्लाई, एसटीएफ ने दो आरोपियों को पकड़ा
Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
सार
इंदौर एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राम लखन नायक और इंदौर के मयूर सिंह चौहान को 494 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। एसटीएफ तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इंदौर एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राम लखन नायक और इंदौर के मयूर सिंह चौहान को 494 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। एसटीएफ तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 494 ग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल एसटीएफ दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का एक युवक बड़ी मात्रा में चरस लेकर इंदौर आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राम लखन नायक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 494 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंचायत वेब सीरीज का असर! टंकी वाला सीन इंदौर में बना ट्रेंड, लेकिन यह नकल पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
पूछताछ में राम लखन ने बताया कि वह इंदौर निवासी मयूर सिंह चौहान को चरस की डिलीवरी देने आया था। आरोपी की निशानदेही पर एसटीएफ ने मयूर सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चरस की खेप उत्तर प्रदेश से इंदौर लाई गई थी। अब एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि राम लखन यह मादक पदार्थ कानपुर में किन लोगों से लेकर आया था और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। इसके लिए एसटीएफ की एक टीम जल्द ही कानपुर रवाना होगी।
वहीं, मयूर सिंह चौहान से भी पूछताछ की जा रही है कि वह इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में किन लोगों को चरस की सप्लाई करता था। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से इंदौर तक चरस की तस्करी का यह मामला गंभीर है। बरामद मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, वित्तीय लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
