फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Digvijay Singh says this time traitors will not be given chance who earned crores by selling public opinion

MP Politics: दिग्विजय ने कहा- अबकी बार गद्दारों को नहीं दिया जाएगा मौका, जिन्होंने जनमत को बेचकर करोड़ों कमाया

Fri, 07 Jul 2023 03:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 03:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनेता भी खुलकर अपने बयान रख रहे हैं। ग्वालियर जिले में पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस बार गद्दारों को मौका नहीं दिए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
Digvijay Singh says this time traitors will not be given chance who earned crores by selling public opinion
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल राजनीतिक गढ़ बना गया  है। यही कारण है कि बीजेपी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश में इस बार गद्दारों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अबकी हम मध्यप्रदेश में अच्छा बहुमत जीतकर सरकार बनाएंगे और दृढ़ता से अपने वचन पत्र को पूरा करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, सीधी की घटना को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है, इसको माफ नहीं किया जा सकता। यह ऐसी घटना है, जिससे मन विचलित हो जाएगा। प्रदेश में अगर ऐसी घटनाएं हो रही है तो काफी गंभीर विषय है। इस विषय पर तत्काल एक्शन होना चाहिए, कठोर से कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कहा कि लोग इस बात को महसूस करते हैं कि जो कांग्रेस का जनमत था, उसको जिन लोगों ने बेचा और बेचकर करोड़ों रुपये कमाए। उनको सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। प्रियंका गांधी के दौरे में अपार जन समर्थन मिलने वाला है, इसके साथ ही सिंधिया के द्वारा किए जा रहे खून के रिश्ते के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है, वह जिन लोगों के लिए कह रहे हैं, उनके लिए क्या किया, पहले ये बताए।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ अंचल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर बैठक करेंगे, सिंधिया के खिलाफ तैयार होगी। इस बैठक में पूर्व सीएम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित अंचल के पूर्व मंत्री शामिल होंगे। इस महीने प्रियंका गांधी ग्वालियर दौरे पर आ रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की आमसभा में लगभग एक लाख से अधिक संख्या में लोग जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed