फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Digvijay Singh reached Jabalpur, targeted the BJP, told the definition of Hindutva

MP News: 'हमारा सनातन धर्म है और हम हिन्दुत्व को धर्म नहीं मानते', दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

Mon, 15 May 2023 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 06:59 PM IST
सार

 दिग्विजय सिंह जबलपुर प्रवास पर थे, और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हमारा सनातन धर्म है और हम हिन्दुत्व को धर्म नहीं मानते। 

विज्ञापन
Digvijay Singh reached Jabalpur, targeted the BJP, told the definition of Hindutva
जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व की बात पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हमारा सनातन धर्म है और हम हिन्दुत्व को धर्म नहीं मानते। सनातन धर्म के आयोजन में यह नारा लगा है धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। हिन्दु धर्म में यह नहीं कहा जाता है कि हिन्दु धर्म में जो हमारी बात नहीं माने उसे डंडा मारो, उसका घर तोड़ दो। 
विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय सिंह जबलपुर प्रवास पर थे, और पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि सतना में बजरंग दल के नेता बलराज सिंह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लिए पैसा लेकर जासूसी करते हुए पकड़े गए। बीस लोग उनके साथ थे, ध्रुव सक्सेना भोपाल को जो आईटी का अध्यक्ष है। डीआरडीओ के एक अधिकारी होकर सावरकर को अपना गुरु मानते थे, वह भी पाकिस्तान एजेंसी के लिए जासूसी करते पकड़े गए। मेरी आपत्ति इस बात पर है कि शिवराज सिंह ने उनके खिलाफ एनएसए के तहत क्यों कार्रवाई नहीं की। हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए। मेरा आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान की मिली भगत से ऐसा हो रहा था। मुझे देषद्रोही कहते हैं अगर हिम्मत है तो गिरफ्तार करें।
विज्ञापन


कर्नाटक जैसे परिणाम मप्र में भी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बजरंग बली से बजरंग दल को जोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि बजरंगी बली बोलकर बटन दबाना। यह आचरण आचार संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन नहीं है। सोनिया गांधी ने सॉवरेन शब्द का उपयोग किया तो उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर दिया। कर्नाटक में जनता ने तुष्टिकरण के विरोध में, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भाजपा को हराया है। कर्नाटक में जो परिणाम आए हैं मध्य प्रदेश में भी देखने मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को बजरंग दल की चिंता, बजरंग पुनिया की नहीं 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को बजरंग दल की चिंता है, बजरंग पुनिया की चिंता नहीं है। जिसने भारत का झंडा उठाया, उन्हें मच्छर काट रहे हैं। बृजभूषण, जिसने दुनिया भर के उल्टे-सीधे काम किए और स्वयं बोल चुका है कि उसने हत्या की। ऐसी व्यक्तियों की सुरक्षा कौन कर रहा है, नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भोपाल स्थित अटल बिहारी सुशासन संस्थान से आईएएस अधिकारी स्वतंत्र देव सिंह को इसलिए हटाया गया, क्योंकि उन्होंने हॉस्टल में रहने वाले अवैध लोगों से कमरे खाली करवा लिए थे। वह कमरों में सीसीटीव्ही कैमरा लगावा रहे थे। आरएसएस तथा भाजपा वालों को डर था कि कहीं उनकी पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री तथा हाल में ही भाजपा में आए महाराज की हिस्सेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यक्रताओं को प्रताड़ित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed