फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Death by burning in self-inflicted fire

Jabalpur News: महिला को जलाने के लिए लगाई आग में झुलसे व्यक्ति की मौत, शादी से इनकार करने पर किया था ऐसा

Fri, 02 Aug 2024 07:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि शादी से इनकार करने पर व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। इसकी चपेट में आने से वह खुद भी झुलझ गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Death by burning in self-inflicted fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शादी से मना करने पर एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला मित्र को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना में अधेड़ युवक भी झुलस गया था। जिसकी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम के अनुसार मस्ताना चौक में 42 वर्षीय पीड़ित महिला की फूल-माला की दुकान थी। महिला के तीन बच्चे थे और पति से विवाद होने के कारण वह मायके में आकर रहने लगी थी। इसके दौरान नरेंद्र पंजाबी उम्र 40 साल की उससे दोस्ती हो गई। नरेन्द्र महिला पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन, महिला उससे शादी नहीं करना चाहती थी। शादी से मना करने पर  दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला अपनी दुकान में बैठी थी। इस दौरान आरोपी नरेंद्र उसकी दुकान पर पहुंचा और पेंट की जेबों में रखी पेट्रोल से भरी पॉलीथिन निकालकर उस पर फेंक दी। इसके बाद आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पेट्रोल के छीटे आने से वह भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दोनों को उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान शुक्रवार को आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed