फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Crime: Misbehavior for two and a half years on the pretext of marriage, left after the birth of a girl child

Crime: शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुराचार, बच्ची पैदा होने पर छोड़ा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जिला कोर्ट से बरी आरोपी के खिलाफ सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Crime: Misbehavior for two and a half years on the pretext of marriage, left after the birth of a girl child
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटी-एससी को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया और ढाई साल तक दुराचार करता रहा। बच्ची के पैदा होने पर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। न्यायालय ने प्रकरण की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। इसके खिलाफ राज्य शासन की तरफ से हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार की तरफ से दायर अपील में कहा गया था कि आरोपी मौसम उर्फ दिग्विजय सिंह चौहान ने एसटी-एससी वर्ग की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। शादी को प्रलोभन देकर उसे 4 अप्रैल 2018 को अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने युवती को झांसी, भोपाल तथा इंदौर में रखा और उसकी इच्छा के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। युवती ने सितंबर 2020 में बच्ची को जन्म दिया था। युवक पर उसके मां-बाप बच्ची को जान से मारने के लिए फोन करते थे। बच्ची पैदा होने के कुछ माह बाद ही युवक ने इंदौर स्थित घर से दोनों को निकाल दिया। युवती ने टीकमगढ़ वापस लौटकर बम्होनीकला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अपहरण, बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ उक्त अपील दायर की गई है। अपील की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed