फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Congressmen burnt the effigy of Union Minister faggan singh Kulaste, lodged a police complaint

MP News: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का पुतला, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 16 Jan 2023 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 08:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। मंडला में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुलता फूंका और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में लिखित शिकायत की। 

विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of Union Minister faggan singh Kulaste, lodged a police complaint
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा कांग्रेसियों को गाली तथा विधायक को बदमाश करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को आक्रोश व्याप्त है। मंडला में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुलता फूंका और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस द्वारा शिकायत नहीं लेने पर कांग्रेसियों ने थाने में धरना दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री और मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भरी सभा में कांग्रेस पार्टी और उनके विधायक को गाली देते नजर आए। वीडियो में वे कहते हैं कि कांग्रेसियों ने अपने 15 माह में कार्यकाल में लोगों को पानी तक नहीं पिलाया। इसके बाद वे गाली का उपयोग करते हैं। केन्द्रीय मंत्री निवास में आयोजित अपनी सभा का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि कांग्रेस व कमलनाथ ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने तब ही कहा था कि कर्ज माफी योजना को फर्जीवाड़ा थी। कानूनी प्रावधान नहीं होने के कारण एक भी व्यक्ति का कर्ज माफ नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने बातों-बातों में निवास के विधायक को बदमाश तक कह डाला। साथ ही उनके झूठ बोलकर भागने की बात भी वे मजे लेकर बताते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो एक मिनट 21 सेकेंड का है
विज्ञापन


पुलता फूंका, नारेबाजी की
सोमवार को मंडला के नेहरू स्मारक में कांग्रेसियों ने केन्द्रीय मंत्री का पुलता फूंकते हुए विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा एफआईआर खिलने से इंकार करने पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लिखित शिकायत लेने पर कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री की अपनी भाषा में मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन कुलस्ते सत्ता के नशे में अपनी भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कमलनाथ सरकार द्वारा की गई कर्जमाफी के दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते इसे झूठा बता रहे हैं। निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि कर्ज माफी पर केन्द्रीय मंत्री झूठ बोलते हुए अशोभनीय भाषा का उपयोग कर रहे हैं, जो निंदनीय है। राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग कर उन्होंने मंडला जिले को कलंकित किया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed