फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Congress took out a silent march against the vandalism in the office by Bajrang Dal

Jabalpur: कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल की तोड़फोड़ का विरोध जारी, कांग्रेसियों ने निकाला मौन जुलूस

Sun, 07 May 2023 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 11:09 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

विज्ञापन
Congress took out a silent march against the vandalism in the office by Bajrang Dal
कांग्रेस ने मौन जुलूस निकालकर धरना दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजरंग दल द्वारा गुरुवार को बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का मुद्दा ठंडा पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। रविवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल को आतंकी संगठन बताते हुए उस पर बैन लगाने की बात कही गई थी। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 4 मई को बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तोड़फोड़ के अपराध में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय से जमानत का लाभ मिल गया है।
विज्ञापन


कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने की घटना के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल तथा राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रविवार को गोल बाजार से मौन जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। टाउन हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। विरोध के क्रम में कांग्रेसियों ने शनिवार को शहर के मुख्य चौराहों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद तन्खा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह गांधी के सिद्धांत की मौन यात्रा है। एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की जाती है और पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती है। पुलिस भागने का अवसर देती है। ऐसी गुंडागर्दी व दहशत जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यह रैली जन आस्था तथा जन विश्वास की रैली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed