{"_id":"68ee77613e96d4e2a20e341a","slug":"committee-manager-caught-taking-bribe-by-lokayukta-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3520754-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: समिति प्रबंधक रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे, वेयरहाउस संचालक को कर रहा था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: समिति प्रबंधक रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे, वेयरहाउस संचालक को कर रहा था ब्लैकमेल
Tue, 14 Oct 2025 10:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:47 PM IST
सार
जबलपुर लोकायुक्त टीम ने छिंदवाड़ा के झिरपा तामिया में कार्रवाई करते हुए समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पटेल को 59 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने वेयरहाउस संचालक से ब्लैकलिस्ट न करने के लिए रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने रकम जब्त कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
समिति प्रबंधक रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के ग्राम झिरपा में जबलपुर लोकायुक्त ट्रैप दल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी समिति प्रबंधक को 59 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजु लता पटले ने बताया कि शिकायतकर्ता हरीश राय (पिता रमेश राय, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झिरपा, तामिया) का “हरि वेयरहाउस” नाम से गोदाम संचालित है। ग्राम झिरपा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति मर्यादित में पदस्थ प्रभारी समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पिता बाबूलाल पटेल (उम्र 55 वर्ष) ने शिकायतकर्ता से वेयरहाउस का संचालन सुचारू रूप से जारी रखने और उसे ब्लैकलिस्ट में न डालने के लिए 59 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मजदूर की मौत के बाद भी मांगी घूस: बुधनी सिविल अस्पताल में शव पैकिंग के नाम पर 600 रु.की वसूली, मानवता शर्मसार
विज्ञापन
पीड़ित हरीश राय ने रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सत्य पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को शिकायतकर्ता योजनाबद्ध तरीके से रिश्वत की रकम लेकर समिति कार्यालय पहुंचा। जैसे ही उसने आरोपी को 59 हजार रुपये सौंपे, लोकायुक्त टीम ने तुरंत दबिश दी और आरोपी मुनीम प्रसाद को रंगे हाथ रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 59 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। लोकायुक्त टीम ने मौके पर सभी साक्ष्य संकलित कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
