फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   CM Shivraj announcement Government will organize programs of Raja Shankarshah and Raghunath Shah every year

CM शिवराज का एलान: हर साल राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह के कार्यक्रम का सरकार करेगी आयोजन, डायरी में किया है नोट

Mon, 18 Sep 2023 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालगोदाम चौक जबलपुर में आयोजित शहीद शंकरशाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन
CM Shivraj announcement Government will organize programs of Raja Shankarshah and Raghunath Shah every year
सीएम शिवराज सिंंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने पाप किया है, एक ही खानदान के नाम पर भवन, स्मारक और सड़क का नामकरण किया। हमने रानी कमलापति स्टेशन, राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी का नामकरण किया। भगवान विरसा मुंडा, टंट्या मामा के नाम पर स्मारक का निर्माण किया। यह स्मारक हमें स्वाधीनता की प्रेरणा देते हैं। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालगोदाम चौक जबलपुर में आयोजित शहीद शंकरशाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमर शहीद राजा शंकरशाह के बलिदान दिवस पर मैं तथा प्रदेशवासियों की तरफ से उनके चरणों में प्रणाम तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। शहीदों की पूजा ही देश भक्ति के भाव को जीवित रखती है। हमने रानी दुर्गावती का दिव्य व भवन स्मारक जबलपुर में बनाने को निर्णय लिया है। उनका 500वां जन्मदिवस प्रारंभ हो रहा है। पांच अक्टूबर को स्मारक का भूमिभूजन उनके द्वारा किया जाएगा। जो अकबर के सामने नहीं झूकी और स्वाधीनता के झंडे को बुलंद किया। वीरता पूर्वक लड़ी और शासन भी अच्छा चलाया। ऐसी रानी दुर्गावती जी हमारे लिए पूजनीय हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, फर्जी सर्वे तथा फर्जी ऑडियो आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी फर्जी है। इसलिए फर्जी काम करवा रही है। भाजपा ने विकास किया और जनता की सेवा की। इसलिए जन आशीर्वाद मांगने निकले हैं। उन्होंने हमारी सारी योजनाएं बंद कर दी और सनातन धर्म का अपमान किया। इंडिया गठबंधन करता है कि सनातन धर्म को खत्म कर दो। सनातन धर्म को कौन खत्म करेगा, सनातन धर्म का न आदि है और न अंत है, यह अनंत है। हमेशा चलने वाला है। सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहा जा रहा है, यह भारत और मध्यप्रदेश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा, ऐसी पार्टी को गठबंधन से निकालो। ऐसी पार्टी का साथ देकर सनातन धर्म और देश का अपमान कर रहे हो। जनता इसे माफ नहीं करेंगी, उनमें आक्रोष है, जिसके खिलाफ आक्रोष है, वह आक्रोष रैली निकाले हम जन आशीर्वाद रैली निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed