फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Central Bank bank manager and two brokers arrested for fraud of crores in Jabalpur

Jabalpur: 15 लोगों के नाम सवा तीन करोड़ का फर्जी लोन जारी कर की बंदरबांट, बैंक मैनेजर सहित दो दलाल गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 09:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 09:58 PM IST
सार

आरोपी बैंक मैनेजर ने कोरोना काल में व्यापार के नाम पर 15 व्यक्तियों के नाम लगभग सवा तीन करोड़ के लोन जारी किए थे। लोन की किस्त अदा नहीं करने पर संबंधित व्यक्तियों के घर पर नोटिस गए थे। 

विज्ञापन
Central Bank bank manager and two brokers arrested for fraud of crores in Jabalpur
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोरोना काल में सभी व्यापार बंद थे, इसके बावजूद सेन्ट्रल बैंक के मैनेजर ने 15 लोगों के नाम पर लोन आवंटित किया। लोणकर राशि में बैंक मैनेजर और दलालों ने बंदरबांट कर लिया। जब लोन रिकवरी का नोटिस लोगों के पास पहुंचा तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। क्राइम ब्रांच ने आरोपी बैंक मैनेजर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम सुशील कुमार चौहान से के अनुसार सेन्ट्रल बैंक विजय नगर की शाखा में मैनेजर के पद पर पदस्थ कमल मिश्रा ने कोरोना काल में व्यापार के नाम 15 व्यक्तियों के नाम लगभग सवा तीन करोड़ के लोन जारी किए थे। लोन की किस्त अदा नहीं करने पर संबंधित व्यक्तियों के घर पर नोटिस गए थे। लोगों ने पुलिस में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनके नाम से फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


काइम ब्रांच ने प्रकरण को जांच में लेकर विवेचना प्रारंभ की थी। विवेचना में पाया गया कि बैंक मैनेजर ने दलाल सुरेश मंचानी तथा महेश मंचानी सहित अन्य के साथ मिलकर व्यापार के लिए लोन जारी किया था। लोन अकाउंट से राशि दलालों के खाते में स्थानांतरण कर उसका बंदरबांट कर लिया। लोन देने के दौरान आवश्यक दस्तावेज की भी जांच नहीं की गई थी। पीड़ित अन्य व्यक्ति भी संपर्क कर रहे हैं, जिनके साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है। क्राइम ब्रांच ने मैनेजर सहित दोनों दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जीवाड़े में और कौन लोग शामिल है, इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण
ईओडब्ल्यू ने भी बैंक मैनेजर सहित उसके साले प्रियंक तिवारी, दलाल संजय पटेल उसकी मां तथा बहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बैंक मैनेजर और उसके साले ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 25 लोगों के नाम पर फर्जी लोन जारी कर लगभग पौने दो करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया था। ईओडब्ल्यू निरीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में जांच जारी है। अन्य पीड़ित व्यक्ति भी ईओडब्ल्यू से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed