{"_id":"66f44234373a80444504e642","slug":"case-registered-against-dps-school-warden-who-assaulted-a-student-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2147834-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: छात्र के साथ मारपीट करने वाले DPS स्कूल वार्डन पर केस दर्ज, रैगिंग मामले में फंसाने की देता था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: छात्र के साथ मारपीट करने वाले DPS स्कूल वार्डन पर केस दर्ज, रैगिंग मामले में फंसाने की देता था धमकी
Wed, 25 Sep 2024 10:57 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:57 PM IST
सार
छात्र के साथ मारपीट करने वाले डीपीएस स्कूल के वार्डन पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि वार्डन रैगिंग मामले में फंसाने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले में देर रात तक पढ़ाई करने पर डीपीएस स्कूल के वार्डन ने कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद वार्डन रैगिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौर चौकी प्रभारी टेक चंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरद कुमार साहू उम्र 54 वर्ष मूलतः साहू मोहल्ला रीवा के निवासी हैं और एमआर का कार्य करते हैं। उन्होंने अपने बेटे शिवांश का दाखिला ग्राम पिपरिया स्थित डीपीएस स्कूल में करवाया था। उनका बेटे कक्षा आठवीं का छात्र है और स्कूल के पितृ छाया हॉस्टल में रहकर पढ़ता है। बेटे ने मंगलवार रात पिता को फोन कर बताया कि हॉस्टल के वार्डन मुकेश शर्मा ने उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
बुधवार को पिता जब बेटे से मिलने आए तो घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को रात 11-30 बजे तक जाग पढ़ाई कर रहा था। तभी हॉस्टल के वार्डन मुकेश शर्मा आए और कहने लगे कि तुम मस्ती करते हो। इसके बाद गंदी गालियां देते हुए कहने लगे तुम्हें रैगिंग के केस में फंसवा दूंगा। उसने वार्डन से सॉरी कहा और वह उसे मारने के लिए हाथ मोड़ दिया। मारपीट के कारण उसे चोट आई है। पिता ने घटना के संबंध में गौर चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपी वार्डन के खिलाफ धारा- 115, 296, 351 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विज्ञापन
