फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Car collides with tree, one dead, two injured

Jabalpur News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत और दो घायल, मृतक नाबालिग के पिता पर हो सकती है कार्रवाई

Wed, 07 Aug 2024 09:58 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 09:58 AM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के ने बताया कि  घटना के समय मृत नाबालिग के कार चलाने की बात सामने आई है। अगर, जांच में इसकी पुष्टि होती है तो नाबालिग को कार चलाने देने के अपराध में उनके अभिभावक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Car collides with tree, one dead, two injured
जबलपुर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर जिले के डुमना रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार मृतक नाबालिग चला रहा था।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बताया कि सुबह करीब चार बजे नेपियर टाउन निवासी दो नाबालिग और एक युवक कार से डुमना घूमने गए थे। कार समागम चौक में रोड किनारे लगभग सात बजे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान प्रिंस खत्री (17) की मौत हो गई। उसके साथी तुषार खत्री (20) और आयुष (16) घायल है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायलों की स्थिति ठीक होने पर उनके बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद ही पूरा मामला साफ होगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के अनुसार मामले की जांच जारी है। यह बात सामने आई कि घटना के समय मृत नाबालिग कार चला रहा था। अगर, जांच में यह पुष्टि होती है, तो नाबालिग को कार चलाने देने के अपराध में उनके अभिभावक पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed