फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   big action in PM housing scam four officers sent to jail in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: पीएम आवास घोटाले में बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारियों को भेजा जेल

Fri, 22 Apr 2022 03:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 03:16 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इन आरोपी व्यक्तियों को गुरुवार को जबलपुर में गिरफ्तार किया गया और उन्हें टीकमगढ़ की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
big action in PM housing scam four officers sent to jail in Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की एक विशेष अदालत ने पीएमएवाई के तहत 2.40 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले में दो पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और दो अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


यह मामला निवाड़ी जिले के जेरोन का है। भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई कर रही अदालत ने नगर पंचायत जेरोन खालसा के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी उमा शंकर मिश्रा और नवाब सिंह, उप अभियंता सुजान गुप्ता और अभिषेक सिंह राजपूत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


जबलपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इन आरोपी व्यक्तियों को गुरुवार को जबलपुर में गिरफ्तार किया गया और उन्हें टीकमगढ़ की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सिंह ने दे दिए थे कार्रवाई के आदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर 2021 में टीकमगढ़ में पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि उन्हें आवास निर्माण के लिए अपात्र व्यक्तियों को पीएमएवाई की धनराशि आवंटित करने की कई शिकायतें मिली हैं। साथ ही कहा था कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

इन धाराओं में हुए दर्ज केस
राज्य सरकार ने ईओडब्ल्यू को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था इसके बाद 10 जनवरी 2022 को मामला दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू ने 13 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120-बी, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) के तहत मामला दर्ज किया था।


मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच ईओडब्ल्यू के जबलपुर कार्यालय को सौंप दी गई है। साथ ही कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि नौ आरोपियों के संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed