फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Khitauli bank robbery accused absconding, bike and weapons recovered

जबलपुर बैंक डकैती: खितौला में 15 किलो सोना और पांच लाख की डकैती का पर्दाफाश, बाइक और हथियार बरामद, आरोपी फरार

Sat, 16 Aug 2025 09:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि पाटन निवासी रईस ने आरोपियों को किराए का मकान उपलब्ध कराया और डकैती की साजिश रची थी। घटना के बाद आरोपी कपड़े बदलकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान से बाइक और हथियार बरामद किए हैं तथा रईस को अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Khitauli bank robbery accused absconding, bike and weapons recovered
स्मॉल फाइनेंस बैंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खितौला में 15 किलो सोना तथा 5 लाख रुपये की डकैती की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। लेकिन घटना के अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि खितौला थानान्तर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में सोमवार की सुबह 8.50 बजे हेलमेट पहनकर पहुंचे तीन युवकों ने पिस्टल के बल पर लॉकर में रखा लगभग 15 किलो सोना तथा 5 लाख रुपये की डकैती डाली थी। तीनों आरोपी युवकों के दो साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटर साइकिल में बैठकर फरार हो गये थे। घटना के समय फाइनेंस बैंक में सिर्फ चार कर्मचारी ही मौजूद थे और आरोपी युवकों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी ने हाईवे छोड़कर मझौली रोड पर गये थे और इंद्राना में कपड़े बदले थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आाई है कि पाटन निवासी रईस नाम के युवक ने एक दलाल के माध्यम से इंद्राना में आरोपियों को किराये का मकान उपलब्ध कराया था। आरोपी युवक पाटन निवासी रईस के परिचित थे और उसी ने बैंक डकैती की साजिश रची थी। पुलिस जब तक उस मकान में दबिश देती आरोपी डकैती का माल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मकान ने घटना में प्रयुक्त बाइक तथा हथियार बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पाटन निवासी रईस को अभिरक्षा में लिया है और घटना के अंजाम देने वाले आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रईस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों के उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित ठिकानों में दबिश दे रही है। आरोपी युवकों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस बैंक डकैती के मामले का खुलासा कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed