फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Balaghat: Woman had buried Rs 1.35 crore in the ground, suspected of funding for Naxalites

Balaghat: महिला ने जमीन में गाड़कर रखे थे 1.35 करोड़ रुपये, नक्सलियों के लिए फंडिंग की आशंका

Tue, 26 Jul 2022 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 11:07 PM IST
सार

एक महिला के घर गड़ाकर रखे गए 1.35 करोड़ रुपये पुलिस ने मंगलवार को बरामद किए हैं। गैंग के सदस्य नक्सलियों के लिए फंडिंग का काम करते थे। ऐसी लीड पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
Balaghat: Woman had buried Rs 1.35 crore in the ground, suspected of funding for Naxalites
महिला के घर में गाड़कर रखे 1.35 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट में दो महीने पहले कम समय में निवेश राशि दुगनी करने का प्रलोभन देने वाली गैंग के 11 सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दस करोड़ रुपये बरामद किए थे। गैंग के दो सदस्यों द्वारा एक महिला के घर गड़ाकर रखे गए 1.35 करोड़ रुपये पुलिस ने मंगलवार को बरामद किए हैं। गैंग के सदस्य नक्सलियों के लिए फंडिंग का काम करते थे। ऐसी लीड पुलिस को मिली है।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक सौरभ सुमन के अनुसार कम समय में निवेष की राशि दुगनी करने का प्रलोभन देने वाली गैंग के संबंध में सीएम हेल्पलाइन व पुलिस से शिकायत की गई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लांजी तथा किरणापुर थाने में अनियमित जमा योजना प्रतिबद्ध अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने मई महीने में गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे।
विज्ञापन


सौरभ सुमन ने बताया कि केन्द्र सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें आशंका जाहिर की गई है कि आरोपियों के तार नक्सलियों से जुड़े हो सकते हैं। गैंग के सदस्यों द्वारा नक्सलियों के लिए अवैध रूप से धन एकत्र करने के संबंध में पुलिस को लीड मिली थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि पूर्व में गिरफ्तार अजय तिडके तथा उसके भाई महेश तिडके ने ग्राम नम्बरटोला निवासी निशा बाई को रुपये का प्रलोभन देकर उसके घर में दो बैग गाड़कर रखे हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला के घर से जमीन में गड़े दो बैग बरामद किए, जिसमें से 1.35 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed