फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Babu, who embezzled 1.80 crores, was jailed for two years, rigged the Ayurveda Divisional Officer's office

Jabalpur: 1.80 करोड़ का गबन करने वाले बाबू को दो साल जेल, आयुर्वेद संभागीय अधिकारी कार्यालय में की थी धांधली

Mon, 28 Aug 2023 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 07:29 PM IST
सार

जबलपुर आयुर्वेद कार्यालय में रहते हुए आरोपी राम अवतार वर्मा ने 1993 व 1997 के बीच एक करोड़ 77 लाख 951 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। इतना ही नहीं 3 लाख 73 हजार 701 रुपये का दोहरा आहरण कराकर राशि गबन की गई थी। कोर्ट दो साल की सजा दी है। 

विज्ञापन
Babu, who embezzled 1.80 crores, was jailed for two years, rigged the Ayurveda Divisional Officer's office
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अदालत ने पौने दो करोड़ से ज्यादा का गबन करने वाले बाबू दो साल की सजा सुनाई गई। जेएमएफसी कोर्ट ने आरोपी राम अवतार वर्मा को दोषी पाते हुए उक्त सजा से दंडित किया और दो हजार का जुर्माना लगाया। दोषी बाबू जबलपुर आयुर्वेद संभागीय अधिकारी कार्यालय में लिपिक के साथ-साथ अन्य पदों का प्रभारी था। 
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि आरोपी राम अवतार वर्मा जबलपुर आयुर्वेद कार्यालय में मुख्य लिपिक था। 12 फरवरी 1993 को उसे कैशियर का भी चार्ज दिया गया था। इसके अलावा वेतन देयक तैयार करना भी उसी के हवाले था। 1993 व 1997 के बीच आरोपी आरए वर्मा ने एक करोड़ 77 लाख 951 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। इतना ही नहीं 3 लाख 73 हजार 701 रुपये का दोहरा आहरण कराकर राशि गबन की गई। संभागीय आयुर्वेद अधिकारी व्हीके जैन की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर किया। जिसके बाद अदालत के समक्ष चालान पेश गया। सुनवाई पश्चात् अदालत ने बाबू को दो साल की सजा व दो हजार के जुर्माने से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ शोभना पटेल ने पक्ष रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed