फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Ashish was murdered due to love affair in jabalpur

MP News: प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी आशीष की हत्या, प्रेमिका का भाई और पिता गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 01:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 01:58 PM IST
सार

MP News: कुंडम थानातंर्गत कल्याणपुर ग्राम में पंचायत भवन के पास 27 वर्षीय आशीष पटेल की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल, देर रात आशीष अपनी प्रेमिका से मिलने पंचायत भवन के पास पहुंचा था, जब दोनों बाते कर रहे थे, उसी दौरान युवती के पिता और भाई पीछा करते हुए पहुंच गये, जिन्होंने फरसा व डंडे से हमला कर आशीष की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ashish was murdered due to love affair in jabalpur
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी आशीष की हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के कल्याणपुर ग्राम में पंचायत भवन के पास 27 वर्षीय आशीष पटेल की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। कुंडम टीआई अनूप नामदेव ने बताया कि बीते दिवस कल्याणपुर पंचायत भवन के पास लाश मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को संतोष पटेल ने बताया कि 17 मार्च की रात लगभग 9.30 बजे उसने चाचा के लड़के आशीष पटेल को उनकी किराना दुकान में देखा था। रात लगभग 12 बजे आशीष के भाई सतीश पटेल ने घर में आंगन में आशीष को देखा था। उसके बाद सतीश पटेल घर में सो गया था। सुबह आशीष पटेल के पापा ज्ञानचंद पटेल ने कल्याणपुर पंचायत भवन के बाजू में लगे बरगद के पेड़ के नीचे उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाईं आंख के ऊपर माथे में बाईं तरफ गाल, नाक, सिर में चोट के निशान थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार वस्तु से हमला कर आशीष पटेल की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग से नाराज थे पिता और भाई
पुलिस ने बताया कि जांच दौरान पता चला कि गांव के विकास पटेल की बहन से आशीष का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने पुलिस को बताया कि वारदात की रात साढ़े बारह बजे उसकी बहन आशीष से मिलने पंचायत भवन के पास बरगद के पेड़ के पास गई थी। उक्त बात उसने अपने पिता देवलाल पटेल को बतायी। इसके बाद दोनों पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे। जहां विकास ने फरसे से तो उसके पिता देवलाल ने डंडे से हमला कर दिया। जिससे आशीष की मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी अपने घर चले गये, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed