{"_id":"603a4c7b872b69742919ff26","slug":"army-s-central-command-honored-the-soldiers-with-the-service-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: सेना की मध्य कमान ने बहादुर सैनिकों को किया सम्मानित, विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजे गए जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: सेना की मध्य कमान ने बहादुर सैनिकों को किया सम्मानित, विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजे गए जवान
Sat, 27 Feb 2021 07:15 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जबलपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Indian Army Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा में किए गए गौरवपूर्ण कार्यों के लिए बहादुर सैनिकों को पुरस्कृत किया गया। दरअसल, शनिवार सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह आज जबलपुर छावनी के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर के कर्नल होशियार सिंह, पीवीसी परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। यहां भारतीय सेना की मध्य कमान ने अपने जाबांज सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घूमन ने अधिकारियों और अन्य रैंक के सैनिकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), दो सेना पदक (उत्कृष्ट), आठ विशिष्ठ सेवा पदक और एक युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल ने सराहनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 इकाइयों को ‘मध्य कमान इकाई प्रशस्ति पत्र’ भी प्रदान किया। लेफ्टिनेंट जनरल घूमन ने कहा कि सभी रैंकों के सैनिक पुरस्कार पाने वालों का अनुकरण करें और हमेशा सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
विज्ञापन
बता दें, परेड की सलामी के साथ अलंकरण समारोह की शुरुआत हुई। इस मौके पर पुरस्कार पाने वालों जवानों के अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिले के पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का दिन है। यह समय है जब हम अपने वीर जवानों को सम्मानित करते हैं। आज हर चीज में मुझे जज़्बा, सच्चाई और लगन दिखी।हमारी सरकार और फोज के जरिये जल्द नए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार हमारे जवानों के बच्चों और परिवारों का पूरा सहयोग करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा चीन के साथ क्लेश हुआ। इसके साथ हमें एक बड़ी उपलब्धि भी मिली। हम हर चुनौती के लिए तैयार हो गए।देश की सुरक्षा और सम्मान में हम किसी भी तरह की कुर्बानी के लिए तैयार हैं। आज चीन हमें आंख नहीं दिखा सकता। चीन की सेना भी वापस जा रही है।
