फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur An old woman died after being crushed, three were taken to hospital

Jabalpur News: गोरा बाजार में शराबखोर कार सवारों ने मचाया आतंक, वृद्धा को रौंदा तो तीन को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 02 Jan 2025 10:39 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 10:39 PM IST
सार

जबलपुर के गोराबाजार में नशे में धुत दो युवकों ने तेज रफ्तार कार से चार लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
Jabalpur An old woman died after being crushed, three were taken to hospital
accident news

विस्तार

गोराबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने सड़क पर जमकर आतंक मचाया। पेंटी नाका के पास उन्होंने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद तेज रफ्तार से भागते हुए उन्होंने बिलहरी रोड पर सड़क पार कर रही 71 वर्षीय वृद्धा दुर्गा बाई रजक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

तेजी से भागते हुए इन युवकों ने आगे सब्जी विक्रेता 70 वर्षीय खलील को टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक स्कूल की दीवार से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार का नंबर एमपी 20 जेडएफ 4272 है और उस पर "भारत सरकार" लिखा हुआ था, जिससे कार के किसी केंद्रीय संस्थान से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोराबाजार थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम के अनुसार, दोनों आरोपी शुभम नामक युवक हैं और घटना के वक्त शराब के नशे में थे। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और मामले की जांच जारी है।

accident news

जबलपुर हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed