{"_id":"681e0b1dd2509bd7670985c7","slug":"an-18-year-old-girl-who-had-come-to-khajuraho-to-work-was-stabbed-to-death-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2926508-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: खजुराहो मजदूरी करने आई युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, पहाड़ी के पास खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: खजुराहो मजदूरी करने आई युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, पहाड़ी के पास खून से लथपथ मिला शव
Fri, 09 May 2025 08:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 08:08 PM IST
सार
खजुराहो से जबलपुर मजदूरी करने आई 18 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की देवताल पहाड़ी पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खजुराहो से अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने आई 18 वर्षीय युवती की देवताल पहाड़ी पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। युवती की रक्त रंजित लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पूर्व बिशप पीसी सिंह को भेजा जेल, EOW ने धोखाधड़ी-जालसाजी के मामले में मंगलोर से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छतरपुर जिले के खजुराहो निवासी मनोज अहिरवार अपनी बहन 18 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार व परिवार के अन्य लोगों के साथ देवताल गॉर्डन के पास मंदिरों के निर्माण कार्य में मजूदरी करने आए थे। जो कि पहाड़ी से लगे इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे लक्ष्मी अपनी भाभी को शौच के लिए जाने का कहकर पहाड़ी की ओर गई और फिर वापस नहीं आई। इसके बाद लक्ष्मी की भाभी उर्मिला उसे खोजने निकली। जैसे ही वे पहाड़ी के पास पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि लक्ष्मी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। चीख-पुकार मचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने दुगलई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए लगाए बैनर-पोस्टर
किसी से दुश्मनी नहीं-लक्ष्मी की भाभी उर्मिला ने बताया कि उनका परिवार 20 मार्च को खजुराहो से जबलपुर आया था और गढ़ा में बन रहे एक मंदिर में मजदूरी करता है। हम सिर्फ दिन में काम करने जाते हैं और रात को घर लौटते हैं। किसी से कोई रंजिश नहीं है। हम जबलपुर में किसी को नहीं जानते। फिर किसने और क्यों हमारी लक्ष्मी को मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हत्या की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
खजुराहो से जबलपुर मजदूरी करने आई 18 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की देवताल पहाड़ी पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
