फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Alleged BSP leader arrested on fraud charges

Jabalpur: धोखाधड़ी के आरोप में कथित बसपा नेता गिरफ्तार, पिछले 6 सालों से था फरार, 30 से अधिक को लगाया था चूना

Thu, 08 Aug 2024 03:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

धोखाधड़ी के आरोप में माढ़ोताल पुलिस ने कथित बहुजन समाज पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को साथ आरोपी ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
Jabalpur News Alleged BSP leader arrested on fraud charges
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोखाधड़ी के आरोप में माढ़ोताल पुलिस ने कथित बहुजन समाज पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया है। कथित आरोपी गत 6 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को सागर से गिरफ्तार किया है। उसके तीस से अधिक व्यक्तियों को प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी के रूप पदस्थ ओम प्रकाश आनंद का कार्यालय व आवास चेरीताल में स्थित था। इस दौरान उसने पाटन रोड स्थित सूखा ग्राम में स्थित जमीन में कॉलोनी बनाने तथा प्लॉट बेचने के लिए लोगों से एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के दौरान उसने लोगों से लाखों में रकम ली थी। इसके बाद वह कार्यालय बंद कर लोगों की रकम लेकर फरार हो गया। उसके खिलाफ साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। वह पुलिस को लगातार 6 सालों से चमका दे रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसके टीकमगढ़ व छतरपुर स्थित ठिकानों में कई बार दबिश दी थी। पुलिस ने उसे सागर से गिरफ्तार किया है। कथित बसपा नेता द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को साथ आरोपी ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस व पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा आपत्ति पेश करने पर न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लेगी रिमांड पर
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार आरोपी के अन्य लोगों भी प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है। आरोपी द्वारा कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। पीड़ितों ने उक्त राशि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed