फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News Action taken against paan operators selling banned and foreign cigarettes in Jabalpur

MP News: जबलपुर में प्रतिबंधित और विदेशी सिगरेट बेचने वाले पान संचालकों पर कार्रवाई, तीन लाख का माल जब्त

Mon, 28 Apr 2025 02:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 02:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, सिविक सेंटर स्थित प्रभु वंदना टाकीज के पास नेहा पान भंडार दुकान का संचालक अपनी पान सिगरेट की दुकान में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक वेप (ई-सिगरेट) और अन्य विदेशी तंबाकू सिगरेट अवैध रूप से बेचकर धन अर्जित कर रहा था। इससे शहर के युवा नशे के आदी हो रहे थे।

विज्ञापन
MP News Action taken against paan operators selling banned and foreign cigarettes in Jabalpur
जब्त सिगरेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में प्रतिबंधित वेप ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट का कारोबार करने वाले चार पान दुकान संचालकों के खिलाफ ओमती पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी दुकान संचालकों के पास से वेप ई-सिगरेट 44 नग, विदेशी सिगरेट 421 पैकेट कीमती तीन लाख एक हजार रुपये की बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिविक सेंटर स्थित प्रभु वंदना टाकीज के पास नेहा पान भंडार दुकान का संचालक अपनी पान सिगरेट की दुकान में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक वेप (ई-सिगरेट) और अन्य विदेशी तंबाकू सिगरेट अवैध रूप से बेचकर धन अर्जित कर रहा था। इससे शहर के युवा नशे के आदी हो रहे थे। पुलिस ने दुकान संचालक राकेश केसरवानी निवासी अमखेरा गोहलपुर की दुकान से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक वेप और विदेशी सिगरेट प्लेटिनम सेवन, डेवी डॉफ क्लासिक, एस्से डनहिल कंपनी की तंबाकू सिगरेट के पैकेट जिनमें विनिर्दिष्ट चेतावनी सहज दृश्य नहीं है बरामद की। दुकान संचालक से इलेक्ट्रॉनिक वेप (ई-सिगरेट) और अन्य विदेशी तंबाकू सिगरेट बेचने हेतु अनुमति मांगने पर नहीं होना बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोपाल से इंदौर आकर आरोपी ने की थी ज्यादती, लेकिन छात्रा ने नहीं कराई थी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान संचालक के कब्जे से चार नग जो कंपनी के डिस्पोसेबल वेप डिवाइस (ई-सिगरेट) रखी मिली। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक वेप छह नग ई-सिगरेट एवं विदेशी सिगरेट 34 पैकेट कीमती लगभग 35 हजार रुपये के जब्त करते हुए आरोपी राकेश केसरवानी के विरुद्ध इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम तथा धारा-7, 8 और 20 सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने इनकम टैक्स चौक मुन्ना पान दुकान के संचालक शिव नारायण गुप्ता की दुकान पर दबिश दी। जहां से प्रतिबंधित इलेक्ट्रोनिक वेप 38 नग ई-सिगरेट तथा विभिन्न कंपनी की 258 पैकेट विदेशी सिगरेट कीमती दो लाख 40 हजार रुपये की रखी मिली। उसके पास भी उक्त सिगरेट बेचने की अनुमति न होना पाया गया।


यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार में सब पोस्ट मास्टर को हुई जेल, बाप संग संयुक्त खाता खोल रकम हड़प पारिवारिक विश्वास तोड़ा

पुलिस ने दुकान संचालक के कब्जे से 258 पैकेट विदेशी सिगरेट कीमत दो लाख 40 हजार रुपये की जब्त करते हुए आरोपी शिव नारायण गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई की। तीसरी कार्रवाई मुन्ना भंडार के संचालक नया मोहल्ला निवासी शमशेर हुसैन की दुकान पर की गई। उसके पास भी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें: सूने घर ने चोरों ने की सेंधमारी, जानिए कैसे देर रात मुन्नी और हेमा समेत 22 सहेलियों को ले उड़े चोर

मौके से पुलिस ने 85 पैकेट सिगरेट कीमती 18,320 रुपये के जब्त किए। चौथी कार्रवाई नौदरा ब्रिज स्थित मुन्ना पान भंडार की दुकान में की गई। उसके संचालक ने अपना नाम नया मोहल्ला बंगाली मस्जिद के समीप निवास सैफ अली बमाया। मौके से 44 पैकेट सिगरेट कीमती 7820 रुपये की जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed