फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A woman hanged herself after being harassed by her husband

Jabalpur News: पति से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, विवाह के एक माह भी नहीं हुए थे पूरे

Mon, 19 May 2025 04:59 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 04:59 PM IST
सार

जबलपुर के लोहारी गांव में नवविवाहिता कंचन काछी ने पति सुनील काछी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाह को एक माह भी नहीं हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
A woman hanged herself after being harassed by her husband
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह के एक माह भी पूरे नहीं हुई थी कि नव विवाहित महिला ने पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवेचना के आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी से पहली पत्नी ने उससे तलाक ले लिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट सहित शरीर को काटा था सात टुकड़ों में, बाप-बेटा व दामाद तीन दिनों की रिमांड में
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा के अनुसार मझौली थानान्तर्गत ग्राम लोहारी निवासी सुनील काछी (35) का विवाह 20 अप्रैल 25 को थाना जबेरा जिला दमोह निवासी कंचन काछी के साथ हुआ था। विवाह का एक माह भी पूरा नहीं हुआ था कि कंचन काछी ने 17 मई 2025 को घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। पुलिस ने विवेचना में पाया कि शादी के बाद से ही पति सुनील काछी घरेलू की छोटी-छोटी बातों पर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पति की प्रताड़ना से तंग होकर कंचन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 85, 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जबलपुर की महिला की हत्या का हुआ खुलासा, पति निकला हत्यारा

आरोपी सुनील का पहला विवाह 9 साल पूर्व हुआ था। दोनों के बीच लगभग पांच साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद आरोपी ने दूसरा विवाह किया था। दूसरे विवाह के एक माह पूरा होने के पहले ही पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed