फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The husband turned out to be the murderer, there was doubt on his character

MP News: जबलपुर की महिला की हत्या का हुआ खुलासा, पति निकला हत्यारा

Fri, 16 May 2025 02:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 02:38 PM IST
सार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या महिला के पति ने की है। उसने अपनी पत्नी पर शक करके ऐसा किया।
 

विज्ञापन
The husband turned out to be the murderer, there was doubt on his character
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : adobe stock

विस्तार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। उसने यह कदम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उठाया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

12 मई को माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम मंगेला में एक नाले के पास महिला की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की पहचान चचेरी बहन रामबती कुंजाम ने की। मृतका का नाम पारबती वरकड़े (35 वर्ष) था, जो अपने पति शिवकुमार वरकड़े के साथ मजदूरी करने मंगेला आई थी।

विज्ञापन

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक

पुलिस ने जब पति शिवकुमार से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 10 मई की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए थे। रात को पत्नी अचानक बिस्तर से उठकर कहीं चली गई। जब उसने उसे खेत में अर्धनग्न हालत में सोते देखा तो गुस्से में आकर वहीं पड़ी कुल्हाड़ी और डंडे से उसके सिर और छाती पर वार कर दिया। बाद में शव को साड़ी में बांधकर नाले में फेंक दिया और अपने गांव लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  इंदौर में मां के घर छोड़कर जाने के तनाव में 14 साल की किशोरी ने जान दी

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति शिवकुमार वरकड़े को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed