फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A female patwari who went to measure government land was assaulted

MP: सरकारी जमीन का नापजोख करने गई महिला पटवारी के साथ मारपीट, आरोपी की तलाश में पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 12:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

MP: पनागर थानातंर्गत ग्राम बरौदा में सरकारी जमीन का नापजोख करने गई महिला पटवारी के साथ वहां के एक रसूखदार किसान ने जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला पटवारी के कपड़े भी आरोपी ने फाड़ दिये। पटवारी के साथ हुई अभद्रता को देख ग्राम कोटवार ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

विज्ञापन
A female patwari who went to measure government land was assaulted
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पनागर टीआई अजय बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम बरौदा में लवकुश पटेल नामक युवक द्वारा शासकीय जमीन पर बोरवेल खुदवाने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए महिला पटवारी वनिता नेमा मौके पर पहुंची, उनके साथ कोटवार भी था।

विज्ञापन


पटवारी जब पूछताछ कर रही थी, इस दौरान लवकुश पटेल पहुंच गया और पटवारी वनिता नेमा के साथ अभद्रता करने लगा। पटवारी ने जब जांच में सहयोग करने की बात कही तो उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए खेत से बाहर करने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर लवकुशव पटेल ने महिला के साथ मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिये, महिला पटवारी के साथ मारपीट होते देख कोटवार ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। विवाद होते देख गांव के अन्य लोग भी पहुंच गये, जिन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो लवकुश पटेल धमकी देते हुए भाग गया। महिला पटवारी वनिता नेमा ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी लवकुश पटेल की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed