फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   82 lakh prize Naxalite and his wife arrested by ATS from Jabalpur

MP News: जबलपुर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई; प्रदेश में जड़े जमा रहा 82 लाख का इनामी नक्सली पत्नी समेत गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 09:01 PM IST
सार

मप्र एटीएस ने जबलपुर में घेराबंदी के बाद नक्सली को पत्नी के साथ दबोच लिया है। आरोपी को मध्य प्रदेश में नक्सली संगठन मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया था। गिरफ्तार नक्सली का मुख्य कार्यक्षेत्र तेलंगाना और छत्तीसगढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
82 lakh prize Naxalite and his wife arrested by ATS from Jabalpur
जबलपुर से नक्सली पत्नी के साथ गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने तेलंगाना निवासी 82 लाख रुपये के इनामी नक्सलवादी को पत्नी के साथ जबलपुर से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, कारतूस व तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार नक्सली का मुख्य कार्यक्षेत्र तेलंगाना और छत्तीसगढ़ रहा है। आरोपी को मध्य प्रदेश में नक्सली संगठन मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया था। एटीएस दोनों को गिरफ्तार कर भोपाल ले गयी है। 

विज्ञापन


हार्डकोर नक्सली के बीते कई दिनों से मंडला के मोतीनाला के पास होने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली थी। वह मध्य प्रदेश में नक्सलवाद की जड़ें जमाने के लिए आया था। उक्त नक्सली के खिलाफ तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मिलाकर उस पर 82 लाख का इनाम था। नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलवेद 63 वर्ष का है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, आगजनी, विस्फोट जैसी गंभीर धाराओं में 60 से अधिक मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। एटीएस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के लिए पर्चे छपवाने, माओवादी साहित्य प्रकाशित कराने, पंपलेट बनवाने, प्रेस विज्ञप्ति और बैनर-पोस्टर बनाने का कार्य करती है।
विज्ञापन


अशोक दण्डकारण्य जोनल कमेटी का सदस्य है
एटीएस के अनुसार नक्सली अशोक रेड्डी की पत्नी भी नक्सली गतिविधियों में संलिप्त है। वह प्रेस से सबंधित कार्य करती है। अशोक रेड्डी की पत्नी रैती उर्फ कुमार पोटाई छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की रहने वाली है। अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। उसकी पत्नी रैमती माओवादी साहित्य, पर्चे, पम्पलेट, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पोस्टर आदि को छपवाने का काम संभालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख नकद, पिस्टल व नक्सली साहित्य बरामद
एटीएस ने दोनों नक्सलियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस, तीन लाख रुपये से अधिक नकदी। नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। बताया जाता है कि रेड्डी मध्यप्रदेश में नक्सल कैडर और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आया था। 


बारिश के बढ़ जाती हैं गतिविधियां
पुलिस सूत्रों की मानें तो बारिश के मौसम में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। बारिश की वजह से पहाड़ी नदियां, नाले बहुत जल्द दफान पर आ जाते हैं। छोटे-छोटे जंगली झाड़ों के उगने, ऊंची-ऊंची घास होने से पुलिस के गश्ती दल को बहुत दूरी तक दिखाई नहीं देता। कई बार पुलिस भी बाहर के मौसम में घने जंगलनों में जाने से हिचकती है। ऐसे में बरसात में प्रति वर्ष नक्सली गतिविधियां बढ़ जाती हैं। नक्सली बारिश में ही अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने, उसके लिए कई राज्यों के नक्सली एकत्रित होकर बैठकें करने, युवाओं को नक्सलवादी बनाने के लिए सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed