फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   jabalpur news 56 crore 26 rupees collected as extra fees were returned

Jabalpur: ज्यादा फीस में वसूले 56 करोड़ लौटाएं, दो-दो लाख का जुर्माना लगाते हुए आठ निजी स्कूलों को दिए आदेश

Thu, 05 Sep 2024 11:01 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 11:01 PM IST
सार

आठ प्राइवेट स्कूलों को 56 करोड़ 26 लाख रुपये की वसूली गई अतिरिक्त फीस अभिभावकों को लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन स्कूलों ने 74 हजार 369 छात्रों से बतौर फीस अतिरिक्त वसूली की है। इन स्कूलों ने नियम विरुद्ध तरीके से पिछले पांच सालों में फीस वृद्धि कर उक्त राशि वसूली है।

विज्ञापन
jabalpur news 56 crore 26 rupees collected as extra fees were returned
जिला स्तरीय समिति का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

जबलपुर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है। आठ प्राइवेट स्कूलों को 56 करोड़ 26 लाख रुपये की वसूली गई अतिरिक्त फीस अभिभावकों को लौटाने के आदेश जारी किए हैं। मप्र निजी स्कूल (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के तहत बनी जिला स्तरीय समिति ने स्कूलों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। समिति ने अतिरिक्त वसूली गई फीस 30 दिन में लौटाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


 समिति ने जांच में पाया था कि इन स्कूलों ने 74 हजार 369 छात्रों से बतौर फीस अतिरिक्त वसूली की है। इन स्कूलों ने नियम विरुद्ध तरीके से पिछले पांच सालों में फीस वृद्धि कर उक्त राशि वसूली है। इसके पूर्व समिति ने 11 स्कूलों को अतिरिक्त फीस के रूप् में वसूले गए 81 करोड़ रुपए अभिभावकों को वापस करने के आदेश दिए थे। जिसके खिलाफ स्कूल प्रबंधकों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। याचिका की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिला समिति के आदेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


 इन स्कूलों के खिलाफ की गई कार्यवाही
  • माउंट लिटेरा जी स्कूल  3.13 करोड़
  • विजडम वैली स्कूल षास्त्री नगर व कंटगा  6.91 व 2.95 करोड़
  • स्प्रिंग डे स्कूल 2.95 करोड़
  • अजय सत्य प्रकाश स्कूल पनागर 3.89 करोड़
  • सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर 14.24 करोड़
  • क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल 8.37 करोड़
  • सेंट एलॉयसिस स्कूल पनागर 2.34 करोड़
  • सेंट जोसेफ स्कूल टीएफआरआई 9.41 करोड़
इसके अलावा  जिला स्तरीय समिति ने स्कूल के लिए फीस स्ट्रक्चर भी तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed