फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   13-year-old boy commits suicide after failing in exam

MP News: परीक्षा में फेल होने से आहत 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, मची सनसनी

Sat, 28 Mar 2026 10:37 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:37 AM IST
सार

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में 13 साल के छात्र रूद्र प्रताप सेन ने परीक्षा में फेल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 8वीं कक्षा का छात्र था और 15 दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। रिजल्ट आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
13-year-old boy commits suicide after failing in exam
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. परीक्षा में फेल होने से परेशान एक 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 
विज्ञापन


सिहोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, कौडीलाल सेन (49 वर्ष) निवासी दराची टोला के घर उनके साढ़ू भाई राजेश सेन (जिला मैहर) का बेटा रूद्र प्रताप सेन (13 वर्ष) करीब 15 दिन पहले घूमने आया था. रूद्र 8वीं कक्षा का छात्र था और उसका रिजल्ट 25 मार्च को घोषित हुआ था, जिसमें वह फेल हो गया था.
विज्ञापन


घर लौटे तो सामने था दर्दनाक दृश्य

घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे कौडीलाल अपनी पत्नी को घाट सिमरिया छोड़ने गए थे. पत्नी को छोड़कर जब वह करीब 7 बजे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि रूद्र ने कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से कपड़े की पट्टी बांधकर फंदा लगा लिया था. कौडीलाल ने तुरंत बच्चे को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए शासकीय सिहोरा अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट पर ब्रेक, 24 लिफ्ट फिर चालू, लेकिन सिस्टम की पोल खुली

पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. परीक्षा में फेल होने के कारण बच्चों द्वारा ऐसे आत्मघाती कदम उठाने की घटनाओं से अभिभावकों में भी डर और चिंता बढ़ गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed