{"_id":"69e65cc5d0ff2eba860af47d","slug":"jabalpur-youth-fleeing-police-during-illegal-sand-mining-crackdown-drowns-in-narmada-kin-allege-foul-play-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: अवैध रेत खनन कार्रवाई में पुलिस से बचने भागा युवक नर्मदा में डूबा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: अवैध रेत खनन कार्रवाई में पुलिस से बचने भागा युवक नर्मदा में डूबा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Mon, 20 Apr 2026 10:35 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:35 PM IST
सार
नर्मदा घाट पर अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस से बचने के लिए भागे एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद भड़के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नर्मदा नदी के जमतरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम के नेतृत्व में माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार दोपहर बरेला थाना क्षेत्र के जमतरा घाट पहुंची। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान बरगी निवासी 28 वर्षीय आकाश बर्मन बचने के प्रयास में नर्मदा नदी में कूद गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dhar Bhojshala: धार भोजशाला में एएसआई ने रखा अपना पक्ष, दो बार हुए सर्वे का हवाला दिया
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि भागते समय टीम ने आकाश को पकड़ लिया था और धक्का-मुक्की के दौरान वह नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घाट पर खड़े वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
