फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: The benefits of schemes are being provided by making a third gender identity card, compliance report presented in the High Court

जबलपुर: थर्ड जेंडर का परिचय-पत्र बनाकर दिलवाया जा रहा है योजनाओं का लाभ, हाईकोर्ट में पेश की परिपालन रिपोर्ट

Wed, 23 Feb 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

थर्ड जेंडर का पहचान-पत्र बनाने तथा उन्हें सरकारी योजनओं का लाभ दिलवाने के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए थे। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से परिपालन रिपोर्ट पेश की गई। हाईकोर्ट जस्टिस शील नागू तथा जस्टिस एम एच भट्टी ने संबिधित पक्षकारों को रिपोर्ट की प्रति प्रदान करने के निर्देश जारी करते हुए अगली सुनवाई 21 मार्च को निर्धारित की है।
 

विज्ञापन
Jabalpur: The benefits of schemes are being provided by making a third gender identity card, compliance report presented in the High Court
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर निवासी थर्ड जेंडर नूरी की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि सरकारी फॉर्म में विकल्प नहीं होने के कारण थर्ड जेंडर को कोई कार्ड जारी नहीं किया जाता है। कोरोना संक्रमण काल में राशन कार्ड नहीं होने के कारण थर्ड जेंडर को पीडीएस योजना के तहत राशन भी नहीं मिला। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिला। याचिका में कहा गया था कि थर्ड जेंडर के दो श्रेणी के होते हैं, एक जो बधाई मांगते हैं और दूसरे जो काम कर अपना जीवन ज्ञापन करते हैं। बधाई मांगने वाले को आर्थिक परेशानी नहीं रहती है, परंतु जो लोग काम कर अपना जीवन ज्ञापन करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। थर्ड जेंडर होने के कारण परिवार उनका त्याग कर देता है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता है। इस संबंध में पूर्व में दायर याचिका का निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने के निर्देश दिए थे। अभ्यावेदन पेश करने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उक्त याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया था कि थर्ड जेंडर को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राशन प्रदान किया जाएगा। हाईकोर्ट ने याचिका में उठाए गए मुददों को गंभीरता से लेते हुए अपने आदेश में कहा था कि मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपने मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलेन्टियर की मदद से पूरे प्रदेश में थर्ड जेंडर को चिन्हित करने का कार्य करवाएं। इसके बाद उन्हें पहचान-पत्र तथा राशन कार्ड बनवाने का कार्य करवाएं। युगलपीठ ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि थर्ड जेंडर को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनओं का लाभ भी प्रदान किया जाए। युगलपीठ ने आदेश की प्रति अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय तथा कल्याण विभाग तथा सचिव विधिक सेचा प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


याचिका पर बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान युगलपीठ के समक्ष पेश की गई परिपालन रिपोर्ट में थर्ड जेंडर के लिए किए गए कार्यों का विवरण बताया गया था। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता शगुफता शन्नों खान ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed