फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Regional Industries Conclave 70 Projects Will Be Inaugurated and Foundation Stone Laid in MP News

MP: रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में छिंदवाड़ा को सौगात, 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास

Sat, 20 Jul 2024 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश में अभी तक प्रदेश स्तर की ही इंवेस्टर मीट हुआ करती थी, लेकिन अब संभागीय स्तर की रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की शुरुआत की गई है। इस पहला आयोजन उज्जैन में हुआ और अब आज यानी 20 जुलाई को जबलपुर में होने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Jabalpur Regional Industries Conclave 70 Projects Will Be Inaugurated and Foundation Stone Laid in MP News
रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज जबलपुर में दूसरा रीजनल इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है। इस दौरान हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आने की उम्मीद है। इससे पहले उज्जैन में एक और दो मार्च को पहली रीजनल इन्वेस्टर समिट हुई थी, जिसमें करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। मुंबई में उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान भी प्रदेश में 73 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।

विज्ञापन


इंवेस्टर मीट का शुभारंभ
शनिवार सुबह 9 बजे से संस्कारधानी में हो रहे दूसरे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 80 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का भी शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 60 से अधिक इकाईयों का वर्चुअली उद्घाटन कर उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सत्रों में होगी निवेश पर विस्तृत चर्चा
जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्र की निवेश संभावनाओं पर केंद्रित 5 क्षेत्रीय सत्र होंगे। इनमें कृषि, खाद्य एवं डेयरी प्रसंस्करण, रक्षा, खनन एवं खनिज, कपड़ा एवं परिधान तथा पर्यटन शामिल है। उद्योग संघों, स्टार्ट-अप्स एवं रक्षा, कपड़ा एवं परिधान के विशेषज्ञों के साथ राउंड-टेबल चर्चा होगी। 80 करोड़ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का उद्घाटन सीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करेंगे निवेश
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने वाली हस्तियों में बैद्यनाथ समूह, आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कॉर्प, एसआरएफ एवं दावत समूह जैसे प्रमुख औद्योगिक समूह भाग लेंगे। आरआईसी में ताईवान, मलेशिया, ब्रिटेन, फिजी, जापान और इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख विदेशी प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के साथ छिंदवाड़ा और जबलपुर सहित अन्य क्षेत्रों के उद्योगपति भाग ले रहे हैं।

जारी रहेगा सिलसिला
बता दें कि उज्जैन के बाद जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट हो रहा है। इसके बाद सितंबर में ग्वालियर, अक्टूबर में रीवा में भी इसी तरह के समिट प्रस्तावित है। सागर या दमोह में भी रीजनल समिट आयोजित होगा। 25 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोयंबटूर में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। अगस्त में बेंगलुरू और सितंबर में दिल्ली में भी उनके अन्य उद्योगपतियों से मुलाकात के कार्यक्रम हैं। सितंबर में इंदौर में टेक्स्टाइल कॉन्क्लेव प्रस्तावित है।



छिंदवाड़ा को सौगात
जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed