{"_id":"627d21e39db7a064af5e2790","slug":"jabalpur-railway-engineer-raped-neighbor-constable-s-wife-case-registered-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: रेलवे इंजीनियर ने पड़ोसी आरक्षक की पत्नी से किया रेप, प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: रेलवे इंजीनियर ने पड़ोसी आरक्षक की पत्नी से किया रेप, प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार
Thu, 12 May 2022 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 08:34 PM IST
सार
मामला गोराबाजार थानातंर्गत तिलहरी क्षेत्र का है। आरपीएफ आरक्षक 6 मई की रात को डयूटी में गया था। कुछ देर बाद इंजीनियर बहाने से आरक्षक के घर पहुंच गया। कुछ देर इधर उधर की बातें करने के बाद अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर इंजीनियर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में रेलवे इंजीनियर पर आरपीएफ आरक्षक की पत्नी से रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि जब महिला का पति नाइट ड्यूटी पर था, तभी आरोपी ने घर में घुसकर ज्यादती की।
जानकारी के अनुसार मामला गोराबाजार थानातंर्गत तिलहरी क्षेत्र का है। गोराबाजार टीआई सहदेव साहू ने बताया कि जबलपुर रेलवे में पदस्थ जूनियर इंजीनियर सोमनाथ तिलहरी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। उसके पड़ोस में आरपीएफ का आरक्षक भी परिवार के साथ रहता था। आरपीएफ आरक्षक 6 मई की रात को डयूटी में गया था। कुछ देर बाद इंजीनियर बहाने से आरक्षक के घर पहुंच गया। कुछ देर इधर उधर की बातें करने के बाद अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर इंजीनियर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया। इस हरकत की जानकारी पत्नी ने अगले दिन अपने पति को दी। महिला ने अपनी पति के साथ गोराबाजार थाना पहुंचकर इंजीनियर की शिकायत की। पुलिस ने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।