फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Punishment for daughter's rapist father to remain in captivity till death, court said - every punishment is reduced to the protector who became a devourer

जबलपुर: बेटी के दुष्कर्मी पिता को मरते दम तक कैद में रहने की सजा, कोर्ट ने कहा- भक्षक बने रक्षक को हर सजा कम

Fri, 01 Apr 2022 08:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 08:52 PM IST
सार

30 सितंबर 2020 को पीड़िता ने पाटन थाने में लिखित शिकायत की थी उसके पिता एक साल से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहे हैं। आरोपी बाप को पाटन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। ये सजा उसके बचे हुए जीवन तक भोगना होगी। 

विज्ञापन
Jabalpur: Punishment for daughter's rapist father to remain in captivity till death, court said - every punishment is reduced to the protector who became a devourer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर निरंतर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी बाप को पाटन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। ये सजा उसके बचे हुए जीवन तक भोगना होगी। एडीजे विवेक कुमार की अदालत ने कहा कि घर की चारदीवारी के अंदर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसे भयावह और पिशाचकारी रूप की उसके पवित्र रिश्ते की वजह से कोई कल्पना ही नहीं कर सकता। अदालत ने आरोपी पिता पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 30 सितंबर 2020 को पीड़िता ने पाटन थाने में लिखित शिकायत दी कि उसकी मां का 15 साल पहले देहांत हो गया है। उसके पिता एक साल से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करते हैं। इतना ही नहीं धमकाते हैं कि यदि किसी को बताया तो मार डालेंगे और काट के फेंक देंगे। उसने अपने परिवार को बताया, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। तब वह परेशान होकर अपने भाई के साथ थाने रिपोर्ट करने गई। शिकायत पर पाटन पुलिस ने दुराचार, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने उक्त तल्ख टिप्पणी करते हुए दोषी पिता को उक्त कठोर कारावास से दंडित किया है। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed