{"_id":"62d4243001644801fa1a5718","slug":"jabalpur-municipal-corporation-election-result-2022-jagat-bahadur-singh-and-jitendra-jamdar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Municipal Election Result: महापौर कांग्रेस से, लेकिन सदन में भाजपा का कब्जा बरकरार, अन्नू ने जामदार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Municipal Election Result: महापौर कांग्रेस से, लेकिन सदन में भाजपा का कब्जा बरकरार, अन्नू ने जामदार को हराया
Sun, 17 Jul 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Jul 2022 08:31 PM IST
सार
नगर निगम के 79 वार्डों में से 44 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के 26 और 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के दो प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला है।
विज्ञापन
कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार जगत बहादूर सिंह ने 44 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की जबलपुर नगर निगम की सदन में भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा, लेकिन महापौर कांग्रेस पार्टी का होगा। कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार जगत बहादूर सिंह अन्नू ने 44 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार को बड़े अंतर से हरा दिया। हलांकि, पिछले बार की तुलना में इस बार कांग्रेस के पार्षदों की संख्या कम रह गई।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम जबलपुर के लिए प्रथम चरण में 6 जुलाई को मतदान हुआ था। महपौर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मुकाबला कांग्रेस के जगत बहादूर सिंह अन्नू और भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार के बीच था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जामदार के लिए चुनाव प्रचार करने दो बार जबलपुर आए आए थे। वहीं, अन्नू के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रचार किया था।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में 585095 मतदाताओं ने मतदान किया था। कांग्रेस प्रत्याशी को 293188 और भाजपा प्रत्याशी को 248963 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को लगभग 44 हजार मतों से मात दी। इससे पहले 1999 में कांग्रेस प्रत्याशी पं विश्वनाथ दुबे को जीत मिली थी। उन्होंने महापौर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने महापौर पद से इस्तीफ दे दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रचार के दौरान कोरोना काल और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले के आरोपी सबरजीत सिंह मोखा का सहयोग भाजपा प्रत्याशी डॉ जामदार द्वारा करने के मुद्दे को उठाया गया था। इसके अलावा अन्नू की साफ-सुधरी इमेज और कोरोना काल में उनके द्वारा किए कार्यों का भरपूर प्रचार किया गया था। भाजपा प्रत्याशी डॉ जामदार का मुख्य मुददा विकास का था। वह सबका साथ-सबका विकास का नारा भी जमकर लगा रहे थे। आरएसएस और भाजपा के अलावा शहर की डॉक्टर लॉबी भी उनके समर्थन में थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
नगर निगम के 79 वार्डों में से 44 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के 26 और 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के दो प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला है।
