{"_id":"5c382171bdec227356148be1","slug":"jabalpur-headmaster-was-suspended-for-allegedly-making-derogatory-remarks-on-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ पर विवादित बयान देकर फंसे हेडमास्टर, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ पर विवादित बयान देकर फंसे हेडमास्टर, हुए निलंबित
Fri, 11 Jan 2019 10:24 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, जबलपुर
न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
CM Madhya Pradesh Kamal Nath
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर टिप्पणी करना काफी भारी पड़ गया और उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। हेडमास्टर ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
जबलपुर की जिलाधिकारी छवि भारद्वाज ने राज्य द्वारा संचालित कनिष्ठ बुनियादी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर मुकेश तिवारी को निलंबित कर दिया। तिवारी ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ स्कूल में दो दिन पहले हुई बैठक में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह टिप्पणी करते हुए देखे जा सकते हैं। जिलाधिकारी के आदेश में लिखा गया है कि प्रथम दृष्ट्या वीडियो की जांच करने पर पाया गया है कि अध्यापक ने मध्यप्रदेश नागरिक सेवा (आचरण) के नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान हमारा है और मुख्यमंत्री कमलनाथ डकैत है। हेडमास्टर के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद कांगेस समर्थकों ने जिलाधिकारी छवि भारद्वाज से मुलाकात की और उसके निलंबन की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है कि वह शिक्षामंत्री प्रभुराम चौधरी के पास जाएंगे।
Madhya Pradesh: Headmaster of a government school in Jabalpur was suspended on Thursday after a video of him making derogatory remarks about Chief Minister Kamal Nath went viral on social media.
— ANI (@ANI) January 11, 2019
