फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur headmaster was suspended for allegedly making derogatory remarks on Kamal Nath

सीएम कमलनाथ पर विवादित बयान देकर फंसे हेडमास्टर, हुए निलंबित

Fri, 11 Jan 2019 10:24 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, जबलपुर
न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Jabalpur headmaster was suspended for allegedly making derogatory remarks on Kamal Nath
CM Madhya Pradesh Kamal Nath - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर टिप्पणी करना काफी भारी पड़ गया और उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। हेडमास्टर ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन


जबलपुर की जिलाधिकारी छवि भारद्वाज ने राज्य द्वारा संचालित कनिष्ठ बुनियादी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर मुकेश तिवारी को निलंबित  कर दिया। तिवारी ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ स्कूल में दो दिन पहले हुई बैठक में अपमानजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह टिप्पणी करते हुए देखे जा सकते हैं। जिलाधिकारी के आदेश में लिखा गया है कि प्रथम दृष्ट्या वीडियो की जांच करने पर पाया गया है कि अध्यापक ने मध्यप्रदेश नागरिक सेवा (आचरण) के नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान हमारा है और मुख्यमंत्री कमलनाथ डकैत है। हेडमास्टर के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद कांगेस समर्थकों ने जिलाधिकारी छवि भारद्वाज से मुलाकात की और उसके निलंबन की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है कि वह शिक्षामंत्री प्रभुराम चौधरी के पास जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed