फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: German youth's report came negative, for now 14 days will have to be in isolation

जबलपुर: जर्मन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव, फिलहाल 14 दिन रहना होगा आइसोलेशन में

Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

जर्मनी से विवाह समारोह में शामिल होने आया युवक कोरोना संक्रमित मिला था। उसे मेडिकल हॉस्पिटल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। हालांकि जर्मन युवक को कोविड सेंटर से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Jabalpur: German youth's report came negative, for now 14 days will have to be in isolation
जर्मन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार जर्मनी निवासी पी फिलिप्स, उम्र 28 साल, अपनी महिला सहयोगी के साथ 24 नवंबर को दिल्ली आया था और उसी दिन फ्लाइट से बनारस के लिए रवाना हुआ था। बनारस में वह अपने दोस्त की शादी में शामिल हुआ था। दोस्त के परिवार के साथ सड़क मार्ग से 4 दिसंबर की रात को जबलपुर आया था। युवक का 5 दिसंबर को सैंपल लिया गया था तथा इसी शाम को वह विवाह पार्टी में शामिल हुआ था। युवक की कोरोना रिपोर्ट 6 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


सीएचएमओ रत्नेश कुरलरिया ने बताया कि उपचार के दौरान जर्मन युवक का सैंपल पुनः जांच के लिए भेजा गया है, जो निगेटिव आया है। जर्मन युवक का सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए भेजा गया था, परंतु अभी तक उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कोरोना निगेटिव होने के बावजूद युवक को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन आइसोलशन में रहना होगा। नोडल अधिकारी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग डॉ. डी मोहंती ने बताया कि जर्मन युवक के संपर्क में आए लगभग डेढ़ सौ से अधिक व्यक्तियों का सैंपल लिया गया था। सभी सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed