{"_id":"61b4be3c834eeb017418892b","slug":"jabalpur-german-youth-s-report-came-negative-for-now-14-days-will-have-to-be-in-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: जर्मन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव, फिलहाल 14 दिन रहना होगा आइसोलेशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: जर्मन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव, फिलहाल 14 दिन रहना होगा आइसोलेशन में
Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:35 PM IST
सार
जर्मनी से विवाह समारोह में शामिल होने आया युवक कोरोना संक्रमित मिला था। उसे मेडिकल हॉस्पिटल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। हालांकि जर्मन युवक को कोविड सेंटर से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जर्मन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार जर्मनी निवासी पी फिलिप्स, उम्र 28 साल, अपनी महिला सहयोगी के साथ 24 नवंबर को दिल्ली आया था और उसी दिन फ्लाइट से बनारस के लिए रवाना हुआ था। बनारस में वह अपने दोस्त की शादी में शामिल हुआ था। दोस्त के परिवार के साथ सड़क मार्ग से 4 दिसंबर की रात को जबलपुर आया था। युवक का 5 दिसंबर को सैंपल लिया गया था तथा इसी शाम को वह विवाह पार्टी में शामिल हुआ था। युवक की कोरोना रिपोर्ट 6 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था।
सीएचएमओ रत्नेश कुरलरिया ने बताया कि उपचार के दौरान जर्मन युवक का सैंपल पुनः जांच के लिए भेजा गया है, जो निगेटिव आया है। जर्मन युवक का सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए भेजा गया था, परंतु अभी तक उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कोरोना निगेटिव होने के बावजूद युवक को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन आइसोलशन में रहना होगा। नोडल अधिकारी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग डॉ. डी मोहंती ने बताया कि जर्मन युवक के संपर्क में आए लगभग डेढ़ सौ से अधिक व्यक्तियों का सैंपल लिया गया था। सभी सैंपल निगेटिव आए हैं।