फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Ganja was being taken inside the jail by hiding it in the sentinel belt, suspended and left, did not report the police

जबलपुर: प्रहरी बेल्ट में छिपाकर जेल के अंदर ले जा रहा था गांजा, निलंबित कर छोड़ा, पुलिस रिपोर्ट नहीं की

Wed, 09 Feb 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

नेता जी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में पदस्थ प्रहरी गांजे की खेप लेकर अंदर जा रहा था। गेट में तलाशी के दौरान उसके पास से गांजे की दस पुड़िया बरामद हुई। जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है परंतु उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन
Jabalpur: Ganja was being taken inside the jail by hiding it in the sentinel belt, suspended and left, did not report the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में पदस्थ प्रहरी गांजे की खेप लेकर अंदर जा रहा था। गेट में तलाशी के दौरान उसके पास से गांजे की दस पुड़िया बरामद हुई। जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है परंतु उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


जेलर मदन कमलेश के अनुसार मूलतः ग्वालियर का रहने वाला राजेन्द्र राठौर पूर्व सैनिक है। वह तीन साल से जेल में प्रहरी के रूप में पदस्थ था। सोमवार की रात को ड्यूटी में अंदर जाते समय गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी को उसकी बेल्ट में कागज फंसा दिखाई दिया। तलाशी लेने पर बेल्ट की डबल लेयर में गांजे दस पुड़िया बरामद हुई। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेलर मदन कमलेश ने बताया कि बरामद गांजे का बजन 50 ग्राम से कम था, इसलिए घटना के संबंध में पुलिस को सूचित नहीं किया गया। इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार सरगर्म है। धनबल के दम पर माफिया जेल से अंदर से अपना साम्राज्य चला रहे है और जेल प्रशासन के कर्मचारी उनके लिए व्यवस्था उपलब्ध करवाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed