फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: BJP leader returning from market shot dead, accused robbed bike

जबलपुर: बाजार से लौट रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक लूट ले गए आरोपी

Wed, 03 Nov 2021 05:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Nov 2021 05:06 PM IST
सार

जबलपुर में भाजपा के अजजा मोर्चा के नेता सुरेश बर्मन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Jabalpur: BJP leader returning from market shot dead, accused robbed bike
सुरेश बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के भाजपा नेता सुरेश बर्मन की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश धनतेरस की खरीदारी करने निकले थे। बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली बर्मन के सिर में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय सुरेश बर्मन भाजपा के सिहोरा नगर मंडल अजजा मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष था। हत्यारे बाइक और मोबाइल छीनकर भाग गए, पर पर्स को हाथ नहीं लगाया। पुलिस के सामने यह पहले है कि हत्या लूट की नीयत से की गई या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। 
विज्ञापन


सुरेश बर्मन सड़क पर निढाल पड़े थे। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल और बाइक नहीं मिला। जेब में रखे पर्स में चार हजार रुपए मिले हैं। सुरेश बर्मन अपने घर पर ही वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है सुरेश बर्मन की किसी से दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। पुलिस के लिए सवाल बना हुआ है कि बर्मन की हत्या के पीछे मकसद क्या था? लूट की नीयत से हत्या की गई तो आरोपियों ने पर्स क्यों नहीं देखा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed