{"_id":"620c9000c5c7875992126246","slug":"jabalpur-adult-leopard-dies-due-to-electrocution-dead-body-found-in-indrana-orange-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: करंट लगने से वयस्क तेंदुए की मौत, इंद्राना ऑरेंज बीट में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: करंट लगने से वयस्क तेंदुए की मौत, इंद्राना ऑरेंज बीट में मिला शव
Wed, 16 Feb 2022 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:40 AM IST
सार
जबलपुर के इंद्राना ऑरेंट बीट में एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
जबलपुर: करंट लगने से तेंदुए की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के इंद्राना ऑरेंट बीट में एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग ने तेंदुए का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। इसमें तेंदुए की मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।
जबलपुर डीएफओ अंजना तिर्की ने बताया कि सोमवार शाम इंद्राना ऑरेंज बीट एरिया में एक तेंदुए का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वेटनरी हॉस्पिटल भिजवा दिया था। मंगलवार को डॉक्टरों ने पीएम किया। रिपोर्ट में तेंदुए की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई गई है। डीएफओ तिर्की ने बताया कि जो तेंदुआ मारा गया है, उसकी उम्र लगभग 7 वर्ष है। ग्रामीणों ने सुअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए करंट वाले वायर लगाए हैं। इसकी चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गयी। वन विभाग प्रकरण की जांच कर रहा है।